फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार बंद में राहुल गांधी की एंट्री, चुनाव आयोग तक तेजस्वी संग पैदल मार्च

Bihar News: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं। राहुल गांधी मंगलवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं। राहुल गांधी मंगलवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बंद को और प्रभावशाली बनाने के लिए खुद नेतृत्व करेंगे। वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ मिलकर चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। बंद को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित है।

इस बार का बिहार बंद विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के विरोध में आयोजित किया गया है, जिसे विपक्ष ने कमजोर, पिछड़े और दलित वर्गों के मताधिकार पर हमला बताया है। महागठबंधन ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में गड़बड़ियां कर कुछ वर्गों को जानबूझकर मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पटना में अपने दौरे के दौरान हाल ही में मारे गए व्यवसायी गोपाल खेमका के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह राहुल का पिछले पांच महीने में सातवां बिहार दौरा है, जो इस राज्य की राजनीतिक अहमियत को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram