फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, मधु और गीता कोड़ा ने लिया जायजा

Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने आयोजन समिति से मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों की सुविधा, दर्शकों की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि प्रतियोगिता सफल और यादगार बन सके।

सूचना के अनुसार, सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से सैकड़ों फुटबॉल टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। टीमों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया है और चयनित टीमों के बीच मुकाबलों के लिए टाई-शीट तैयार की जा रही है।

आयोजन समिति ने बताया कि सभी चयनित टीमों को 19 दिसंबर तक आधिकारिक सूचना दी जाएगी, ताकि वे समय पर अपनी तैयारियां पूरी कर सकें। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी मुकाबलों में बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram