Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर डालसा में बदलाव, धर्मेंद्र कुमार बने सिविल जज, कुमार सौरभ त्रिपाठी नए सचिव
Jharkhand

जमशेदपुर डालसा में बदलाव, धर्मेंद्र कुमार बने सिविल जज, कुमार सौरभ त्रिपाठी नए सचिव

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार न्यायिक सक्रियता के लिए याद किए जाएंगे। अपने 8 माह के कार्यकाल में उन्होंने न्यायिक सक्रियता से जुड़े कई कामों को अंजाम दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र कुमार का तबादला जमशेदपुर सिविल कोर्ट में सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हुआ है। वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी डालसा के सचिव बनाए गए। निवर्तमान सचिव धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में मिडिएटर्स एवं एलएडीसी की ओर से धर्मेंद्र कुमार को सौहार्दपूर्ण विदाई दी गई। श्री धर्मेंद्र कुमार ने इसी वर्ष 21 अप्रैल को डालसा सचिव का पदभार ग्रहण किया था। तब से पूरी तत्परता एवं तन्मयता से वे अपने कार्यों में जुट गए। उनके कार्यकाल में तीन *नेशनल लोक अदालत* (मई, सितंबर और दिसंबर) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें हजारों मामले निष्पादित किए गए। इसी तरह 90 दिनों तक चलने वाले *मिडिएशन फॉर नेशन* अभियान का प्रचार प्रचार के अलावे त्वरित गति से मामलों के निष्पादन में उन्होंने रुचि दिखाई। उनके कार्यकाल में पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए *स्पेशल मिडिएशन ड्राइव फॉर फैमिली केसेस* (जून, सितंबर एवं दिसंबर 2025) अभियान चला कर पारिवारिक विवाद से जुड़े केसों का निष्पादन किया गया। इसके अलावे उनके कार्यकाल में जिले के सभी प्रखंडों में प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर *लीगल एंपावरमेंट कैंप* का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। धर्मेंद्र कुमार ने अधिकार मित्र (पीएलवी) एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन करवाया।

धर्मेंद्र कुमार ने जताया आभार

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कार्य निष्पादन में सभी का सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने मिडिएटर्स, एलएडीसी समेत कार्यालय कर्मियों का आभार जताया। इससे पहले मिडिएटर्स की ओर से शॉल, बुके एवं मोमेंटो भेंट किया गया। विदाई समारोह में मिडिएटर्स केके सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, सुनील कुमार, जावेद आलम खान, प्रीति मुर्मू, सीमा देवी, मौसमी चौधरी, एसबी तिवारी, चीफ एलएडीसी विदेश सिन्हा, एलएडीसी पवन कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, योगिता कुमारी, रंजना पांडेय समेत कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.