फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनुमंडल पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में देर रात निरीक्षण मेें निकली टीम

रांची। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश में 23 अप्रैल 2025 की रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन, जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश में 23 अप्रैल 2025 की रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन, जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से रातू, चान्हो, माण्डर आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कोयला लदे वाहन रांची जिला एवं इसके समीपवर्ती क्षेत्रों जैसे सरायकेला एवं जमशेदपुर में कोयला का परिवहन करती है। कुछ वाहनों में फलाई ऐश का परिवहन एन०टी०पी०सी० से ओरमांझी में निर्माणाधीन सड़क के लिए किया जा रहा था। संयुक्त दल द्वारा लगभग 2 बजे रात्री में माण्डर से प्रस्थान कर नगड़ी थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर नगड़ी लोधमा रोड़ के समीप विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रुप से भंडारित बालू स्थल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया हालांकि इस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई यह अस्पष्ट है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram