रांची। चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर व्यापारियों और चैंबर की एफिलिएटेड बॉडी के सदस्यों से संपर्क किया। टीम के सदस्यों ने कई उद्योगपतियों और समाजसेवियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।
शाम सात बजे से लालपुर, कोकर, कांटाटोली और बूटी मोड़ क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान टीम ने अपना विजन व्यापारियों के सामने रखा और उनके हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में टीम के सदस्यों का परिचय भी कराया गया।
बैठक में थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल हुए। टीम के सदस्यों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया।
टीम के अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को और मजबूत, सक्रिय और व्यापारियों के हित में प्रभावी मंच बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, किशोर मंत्री, अर्जुन जालान समेत अन्य पूर्व अध्यक्षों ने टीम मुकेश अग्रवाल को चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।
बैठक में चंद्रकांत रायपत, अमरचंद बेंगानी, विवेक मोहता, हैप्पी किंगर, सौरव कटारूका, आशीष सिंघानिया, जयदेव ध्रुव और कुणाल विजयवर्गीय समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।




