फॉण्ट कनवर्टर NEW

कार ड्राइव कर 15 हजार किमी की भारत यात्रा कर शहर लौटे टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान, पत्नी रही हमसफर

Jamshedpur. अपनी कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर निवासी एवं टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान शनिवार को शहर लौटे। 28 दिनों तक चली इस विशेष यात्रा में उन्होंने अपनी संगिनी प्रीति मिश्रा के साथ करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur.

अपनी कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर निवासी एवं टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान शनिवार को शहर लौटे। 28 दिनों तक चली इस विशेष यात्रा में उन्होंने अपनी संगिनी प्रीति मिश्रा के साथ करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर तय की। यात्रा का उद्देश्य देशभर में सुरक्षित यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

शहर लौटने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अजय मुस्कान ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया। देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सड़क सुरक्षा के संदेश को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जहां भी अवसर मिला, वहां लोगों से संवाद कर सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

यात्रा में उनकी सहयात्री रहीं पत्नी प्रीति मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दूर से अक्सर अलग-अलग प्रदेशों के लोगों के बारे में कई धारणाएं बन जाती हैं, लेकिन जब उनसे मिलते हैं तो महसूस होता है कि “भारत वास्तव में एक है।” उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने देश की विविधता में एकता को करीब से समझने का अवसर दिया।

अजय मुस्कान और प्रीति मिश्रा दोनों ही यात्रा प्रेमी हैं और इससे पहले विदेशों के कई देशों की यात्राएं भी कर चुके हैं। अजय मुस्कान शहर के एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं तथा विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समाजहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखने की योजना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram