फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात में इन्वर्टर की मरम्मत कर रहे टाटा मोटर्स कर्मचारी की ब्लास्ट के बाद मौत

Jamshedpur news: टेल्को थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: टेल्को थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक ग्वाला बस्ती निवासी चंद्रभान सिंह (40) टाटा मोटर्स के ईआरसी विभाग में कार्यरत थे। बुधवार को वह अपनी बी-शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उनकी नजर खराब पड़े इन्वर्टर पर गई। उन्होंने किसी तकनीशियन को बुलाने के बजाय स्वयं ही उसे ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया।

मरम्मत के दौरान अचानक इन्वर्टर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद चंद्रभान सिंह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह टेल्को थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चंद्रभान सिंह की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram