Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर कॉलेज में कट्टा-कांड! वायरल वीडियो के बाद 12वीं के छात्रों का निष्कासन
Jharkhand

जमशेदपुर कॉलेज में कट्टा-कांड! वायरल वीडियो के बाद 12वीं के छात्रों का निष्कासन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: परसुडीह स्थित एक कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्रों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज के एक छात्र द्वारा क्लासरूम में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लाने तथा अन्य छात्रों को दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।

घटना 19 जून की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय का एक छात्र अपने बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचा था। क्लासरूम में उसने अपने कुछ साथियों को हथियार दिखाया। इसी दौरान कक्षा में मौजूद एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद जब कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो शुरुआत में घटना से इनकार किया गया। हालांकि, वीडियो की गहन जांच और उसमें दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहे छात्र उसी कॉलेज के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं।

गुरुवार को कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद संबंधित छात्र से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान छात्र ने स्वीकार किया कि वह हथियार अपने साथ कॉलेज लाया था। छात्र ने यह भी बताया कि उसके क्षेत्र के एक परिचित ने उसे देसी कट्टा और कारतूस दिया था।

प्राचार्य के अनुसार, छात्र ने यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में छात्रों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद वह कॉलेज में अपना प्रभाव और दबदबा दिखाने के उद्देश्य से हथियार लेकर आया था। मामले में वीडियो में दिखाई देने वाले तीनों छात्र 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं।

कॉलेज प्रबंधन ने इस घटना को अनुशासन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए संबंधित छात्रों को निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिसर में सुरक्षा और अनुशासन संबंधी नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पारण परेड 2026 में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, 340 प्रशिक्षु जवानों ने ली सेवा की शपथ

June 25, 2026

नशा मुक्त झारखंड के संकल्प को मिली रफ्तार, रांची में जागरूकता मैराथन का आयोजन

June 25, 2026

पालकोट बजरंगबली मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, पूजा व भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

June 25, 2026

RECENT ADDA.

पारण परेड 2026 में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, 340 प्रशिक्षु जवानों ने ली सेवा की शपथ

June 25, 2026

नशा मुक्त झारखंड के संकल्प को मिली रफ्तार, रांची में जागरूकता मैराथन का आयोजन

June 25, 2026

Women’s T20 World Cup: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी, भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार

June 25, 2026

पालकोट बजरंगबली मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, पूजा व भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

June 25, 2026

सड़क पर तड़प रहे घायलों की मदद को रुकी एसडीपीओ की गाड़ी

June 25, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.