फॉण्ट कनवर्टर NEW

पेपर लीक मुद्दे पर गोड्डा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: प्रदीप यादव के नेतृत्व में निकला विशाल छात्र-युवा मार्च

पेपर लीक मुद्दे पर गोड्डा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: प्रदीप यादव के नेतृत्व में निकला विशाल छात्र-युवा मार्च written by public adda. कॉम. ​गोड्डा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोड्डा में पोड़ैयाहाट […]

अपनी भाषा में पढ़ें

पेपर लीक मुद्दे पर गोड्डा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: प्रदीप यादव के नेतृत्व में निकला विशाल छात्र-युवा मार्च                                      written by public adda. कॉम.

​गोड्डा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोड्डा में पोड़ैयाहाट विधायक और कांग्रेस सीएलपी नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों का एक विशाल जन-मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में जहाँ एक तरफ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का जश्न मनाया गया, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
​प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:
​फर्जी FIR वापस ले दिल्ली पुलिस: मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा निर्दोष और आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज किए गए फर्जी FIR को तुरंत वापस लेने तथा छात्रों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
​1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा: पेपर लीक की घटनाओं से हताश होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के पीड़ित परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई गई।
​माफियाओं के खिलाफ उम्रकैद का कानून: पेपर लीक सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए एक सख्त और कड़ा कानून बनाने की मांग की गई, जिसमें दोषियों के लिए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा का प्रावधान हो।
​विधायक प्रदीप यादव का बयान:
“यह देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के भविष्य तथा उनके संघर्ष की जीत है। जब तक छात्रों पर थोपे गए फर्जी मुकदमे वापस नहीं होते और पेपर लीक माफियाओं को उम्रकैद दिलाने वाला सख्त कानून नहीं बनता, हमारी यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।”
​इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram