फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, समाहरणालय के पास दो ट्रैक्टर जब्त

रामगढ़ जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। दोनों

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। दोनों ट्रैक्टरों पर कुल करीब 200 सीएफटी बालू लदा हुआ था।

जांच के दौरान नहीं दिखा सके वैध चालान

खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने समाहरणालय के पास खनिज लदे वाहनों की जांच की।

इसी दौरान लाल रंग के दो ट्रैक्टरों को रोका गया। जांच में दोनों ट्रैक्टरों पर लगभग 100-100 सीएफटी बालू लदा मिला।

टीम ने चालकों से बालू परिवहन से जुड़े वैध चालान और जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक चालान नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को बालू समेत जब्त कर रामगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

अवैध बालू परिवहन पर जारी रहेगी कार्रवाई

डीसी ऋतुराज ने जिले में अवैध खनन और बालू के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध बालू उठाव और बिना वैध दस्तावेज खनिजों के परिवहन के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram