फॉण्ट कनवर्टर NEW

भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई: डीएसपी रीडर सस्पेंड, 3 पुलिसकर्मी भी निलंबित

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने सिकरहना (ढाका) डीएसपी के रीडर सुमन कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमन कुमार पिछले

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने सिकरहना (ढाका) डीएसपी के रीडर सुमन कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमन कुमार पिछले तीन साल से एक ही पद पर जमे हुए थे और लगातार भ्रष्ट आचरण की शिकायतें विभाग तक पहुंच रही थीं। डीएसपी उदय शंकर की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई।

एसपी ने लाइन डीएसपी को निर्देश दिया है कि जिलेभर में तीन साल से एक ही जगह पर कार्यरत सभी रीडर और मुंशियों का तत्काल स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इसी कड़ी में सोमवार रात एसपी ने अचानक कई थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जयबजरंग थाना के ओडी पदाधिकारी एसआई राजीव कुमार, गश्ती पदाधिकारी एएसआई अली असरफ और बिजधरी थाना के एएसआई दीनदयाल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सर्किल इंस्पेक्टर नीरज पासवान की रिपोर्ट पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके वेतन कटौती का भी आदेश दिया गया।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार, कर्तव्यहीनता, मनमानी और अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि सुधारना ही प्राथमिकता है और इसके लिए कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram