फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुपौल में तेज रफ्तार वाहन ने मचाया कहर, पांच की मौत

बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास एनएच-327ई

अपनी भाषा में पढ़ें

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास एनएच-327ई की है।

बताया गया कि बजरंगबली मंदिर के पास करीब छह लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन करीब 50 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा।

हादसे में तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौत हो गई। सभी मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले थे। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

डीएम सावन कुमार ने बताया कि एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ग्रामीणों ने हटाईं सड़क किनारे की दुकानें

हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानें होने से हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे की अस्थायी दुकानों को हटाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram