फॉण्ट कनवर्टर NEW

भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष शिविर, 28 सितंबर तक मिलेगा आवेदन का मौका

बिहार में भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए ‘अभियान बसेरा’ के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र परिवार 28 सितंबर तक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए 22 से 28 सितंबर तक सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना। बिहार में भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए ‘अभियान बसेरा’ के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र परिवार 28 सितंबर तक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए 22 से 28 सितंबर तक सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

इस अभियान का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार आवास के लिए जमीन से वंचित न रहे।

आवेदन के साथ देने होंगे दस्तावेज

आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर देना होगा। आवेदक, पति या पत्नी और वयस्क परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

इसके अलावा जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र या निवास प्रमाण-पत्र में से उपलब्ध दस्तावेज देना होगा। परिवार का सामूहिक फोटो और निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र भी जमा करना होगा। शपथ पत्र में यह बताना होगा कि परिवार के पास रहने योग्य जमीन नहीं है और पहले किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली है।

अगर कोई परिवार फिलहाल सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे मौजा, खाता और खेसरा संख्या की जानकारी देनी होगी। पुराने निवास से जुड़े उपलब्ध दस्तावेज भी आवेदन के साथ दिए जा सकते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा करने के लिए पटना स्थित मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। पात्र परिवार अपने स्थानीय अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें।

92 हजार से अधिक परिवारों को मिली वासभूमि

राजस्व विभाग के अनुसार, ‘अभियान बसेरा’ के तहत अब तक 92 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला और अंचल स्तर पर लगाए गए शिविरों में 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया था। इससे पहले करीब 62 हजार परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराई जा चुकी थी।

अभियान का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन का आधार देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram