K. Durga Rao.
सरायकेला विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल द्वारा 18 मई 2026, सोमवार को विशेष विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक एसकेजी कॉलोनी सेवासदन कांड्रा (विद्युत विपत्र भुगतान केंद्र) में लगाया जाएगा।
इस शिविर में हुदू, डुमरा, दुग्धा, रायचा, कांड्रा एवं वीरवास पंचायत के एलटी उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैंप में बिजली बिल सुधार, मीटर बदलना, मोबाइल नंबर जोड़ना, भार बढ़ाना समेत अन्य कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।
सजय सवैया सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला ने सभी उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।



