Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची में CUET परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 मई से 3 जून तक विशेष व्यवस्था
Jharkhand

रांची में CUET परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 मई से 3 जून तक विशेष व्यवस्था

CUET (UG)-2025 परीक्षा के दौरान रांची में लागू हुई निषेधाज्ञा, 200 मीटर के दायरे में धारा-163 प्रभावी
By Muzaffar HussainMay 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET (UG)-2025 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु रांची जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT मोड) 13 मई से 3 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल, पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

हालांकि प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी, उनके अभिभावक या असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों पर भीड़ लगाकर कानून व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर ने BNS की धारा 163 के अंतर्गत 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है, जो 13 मई से 3 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

निषेधाज्ञा के मुख्य बिंदु

  • पाँच या उससे अधिक लोगों का एक स्थान पर एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा (सरकारी कार्य में लगे कर्मियों एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
  • किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा।
  • अस्त्र-शस्त्र (जैसे बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, बम आदि) लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • हरवे-हथियार (लाठी, डंडा, भाला, तीर-धनुष आदि) लेकर चलना मना है।
  • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन इस क्षेत्र में निषिद्ध रहेगा।

प्रमुख परीक्षा केंद्र

  1. राम टहल चौधरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओरमांझी
  2. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओल्ड एचबी रोड, रांची
  3. इंडस्ट्रीयल एरिया, डिजिटल ज़ोन, तुपुदाना
  4. अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेस, सामलौंग
  5. फ्यूचर ब्राइट, दीप विहार, पुंदाग रोड
  6. सक्सेस क्रेज, सिलवाई, टाटीसिलवे
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!
  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.