फॉण्ट कनवर्टर NEW

बॉक्स क्रिकेट सीजन 5 में धुआंधार बॉयज का जलवा, वोमेनिया भी बनी विजेता

माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित ‘बॉक्स क्रिकेट सीजन 5’ का दो दिवसीय टूर्नामेंट 12 और 13 सितंबर को बरियातू स्थित डॉट बॉल में हुआ। प्रतियोगिता में 8 पुरुष और 4 महिला टीमों के कुल 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित ‘बॉक्स क्रिकेट सीजन 5’ का दो दिवसीय टूर्नामेंट 12 और 13 सितंबर को बरियातू स्थित डॉट बॉल में हुआ। प्रतियोगिता में 8 पुरुष और 4 महिला टीमों के कुल 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को खेल के जरिए एक-दूसरे से जोड़ना और टीम भावना को बढ़ावा देना था।

पुरुष वर्ग में धुआंधार बॉयज की जीत

पुरुष वर्ग के फाइनल में धुआंधार बॉयज एंड कंपनी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। द मिसफिट्स की टीम उपविजेता रही।

पुरुष वर्ग में विक्रम साबू को MVP, उत्सव मंत्री को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विनय मंत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

महिला वर्ग में वोमेनिया चैंपियन

महिला वर्ग के फाइनल में वोमेनिया ने जीत हासिल की, जबकि विक्ट्री वाइव्स उपविजेता रही।

महिला वर्ग में वानिया लाखोटिया को MVP, मणि राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पूनम राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

टूर्नामेंट के आयोजन में माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा और महिला समिति के कई पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram