फॉण्ट कनवर्टर NEW

Ramgarh: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए हुआ स्किल टेस्ट, आगे की प्रक्रिया शुरू

Jharkhand News: रामगढ़ जिले में आउटसोर्सिंग के तहत छह कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली के लिए अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट शुक्रवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कुल 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13 ने दक्षता जांच में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: रामगढ़ जिले में आउटसोर्सिंग के तहत छह कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली के लिए अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट शुक्रवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कुल 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13 ने दक्षता जांच में भाग लिया।

इस दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के टाइपिंग स्किल और त्रुटियों की जांच की गई। इसमें उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उपसमाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, सयुंक्त निदेशक (आईटी) सह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद और एडीआईओ मनीष चाहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्किल टेस्ट के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी, और इसके बाद बहाली की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। यह प्रक्रिया सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram