फॉण्ट कनवर्टर NEW

Ranchi: नशे को लेकर हुई हिंसक वारदात, पत्थरों से कुचलकर की युवक की ह’त्या

Ranchi News: रांची के चुटिया इलाके में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक दुबे बताया जा रहा है। दीपक कोकर इलाके में किराए से रहता था। चुटिया इलाके में उसके रिश्तेदार रहते थे। घटना की सूचना मिलने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के चुटिया इलाके में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक दुबे बताया जा रहा है। दीपक कोकर इलाके में किराए से रहता था। चुटिया इलाके में उसके रिश्तेदार रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना होली के दिन की बताई जा रही है। होली पर दीपक दुबे का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दीपक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दीपक का चेहरा पत्थरों से कुचल दिया गया जिससे पहचानना मुश्किल हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी, थाना प्रभारी के साथ चुटिया पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी विवाद लग रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दीपक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram