फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराबी पति ने पत्नी को टंगी से किया वार; मौ’त, एक साल के बेटे को लेकर हुआ फरार

Jharkhand News: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी पंचायत के सिरहा गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी एवं एक वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया। सूचना पर उंटारी रोड थाना पुलिस मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी पंचायत के सिरहा गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी एवं एक वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया। सूचना पर उंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं छानबीन में जुट गयी है।

आरोपित की मां मानवती कुंवर के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे रंजीत यादव (27) शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी रिंकी देवी (25) से झगड़ा करने लगा। अचानक घर में रखे धारदार हथियार (टांगी) से रिंकी के ऊपर वार कर दिया, जिससे रिंकी जमीन पर गिर गई। इसी बीच वह एक वर्षीय बेटे विशाल को लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल रिंकी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने मंगलवार को बताया कि रंजीत यादव की शादी दो वर्ष पूर्व पलामू के छतरपुर लठैया के निकट तरीपर गांव में हुई थी। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि रंजीत यादव नशा करने के आदी था। प्रत्येक दिन शराब के नशे में चूर रहता था। स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के पिता नसीब यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले रिंकी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। बाद में परिवार के बीच समझौता हो गया था। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram