Bokaro News: बोकारो केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 4 में सेक्टर 4जी के सभी बुथो के बीएलओ से बोकारो के प्रखर सामाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ता एवं नेता तथा राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष, कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष एवं करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने उपस्थित सभी बीएलओ से मुलाकात कर उनसे विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की जानकारी प्राप्त किया।इस अवसर पर अपने बूथ के बीएलओ सुनील कुमार महतो एवं अन्य की उपस्थिति में अपना एवं अपने परिवार का एस आई आर फार्म भरकर कार्य निष्पादन किया।इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ने चास बोकारो एवं झारखंड की जनता से आग्रह करते हुए विनम्रतापूर्वक आहृवान किया विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर के कार्य को सफल बनाने में सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है।
सभी लोग सहभागी बनें और अपना इन्यूमरेशन फार्म भरकर बीएलओ से हस्ताक्षरित एक प्रति अवश्य प्राप्त करें। भारत का एक नागरिक एवं मतदाता होने के नाते यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस पुनीत कार्य एवं महाअभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएं जिससे उचित मतदाता का नाम कटे नहीं एवं अनुचित नाम जुड़े नहीं।बूथ संख्या 281,282,283,284,285 के सभी बीएलओ से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त किया एवं इसे सफल बनाने हेतु सभी प्रकार के सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बीएलओ सुनील कुमार महतो, बीएलओ पिंकी देवी, बीएलओ पंचानंद, बीएलओ सरफराज, बीएलओ संजीदा खातून, कान्हा केशव, राघव रघुवंशी,त्रिनंदन देव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
