फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिदगोड़ा मुठभेड़ का खुलासा: पुलिस ने एक और अपराधी दबोचा, रंगदारी फायरिंग का पर्दाफाश

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित टाटा स्टील के खाली पड़े के-2 क्वार्टर में हुई पुलिस-अपराधी मुठभेड़ के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फरार अपराधी आकाश सिंह उर्फ लालू को पुलिस ने सीतारामडेरा स्लैग रोड से गिरफ्तार कर लिया, जबकि

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित टाटा स्टील के खाली पड़े के-2 क्वार्टर में हुई पुलिस-अपराधी मुठभेड़ के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फरार अपराधी आकाश सिंह उर्फ लालू को पुलिस ने सीतारामडेरा स्लैग रोड से गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल अपराधी रवि महानंद उर्फ गोपला का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

मुठभेड़ के वक्त चली गोलियां

सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना पर जब पुलिस टीम ने के-2 क्वार्टर की घेराबंदी की, तो अंदर से अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें रवि महानंद घायल हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, कारतूस, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए।

रंगदारी फायरिंग से जुड़ा जुर्म कबूला

गिरफ्तार आकाश सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी दशरथ शुक्ला के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को व्यवसायी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की थी। दोनों पहले हरेराम सिंह और उनके बेटे हरीश सिंह के साथ कारोबारी साझेदारी में थे, लेकिन ठेका छिन जाने से नाराज होकर उन्होंने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा से संपर्क किया।

दुबई कनेक्शन से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि इस साजिश में दुबई में रह रहा गैंगस्टर प्रिंस खान भी शामिल था। उसने सुजीत सिन्हा के गिरोह के माध्यम से हरेराम सिंह और उनके परिवार को धमकाने का निर्देश दिया था। फोन और व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी मांगने के बाद 10 अक्तूबर की सुबह स्थानीय शूटरों ने शहर में फायरिंग की थी।

हथियार रांची से लाए थे आरोपी

दशरथ शुक्ला और आकाश सिंह ने इस पूरी वारदात के लिए रांची जाकर सुजीत सिन्हा गैंग के सदस्यों रिया सिन्हा और बबलू खान से हथियार खरीदे थे। पुलिस ने पहले ही 23 अक्तूबर को दशरथ शुक्ला को तीन पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। सिटी एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल गिरा है और शहर में सख्त संदेश गया है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram