Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

दुर्गापूजा पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो तैनात, मनचलों पर रहेगी पैनी नजर

दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर शक्ति कमांडो की नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की पहल पर महिला पुलिस की विशेष टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जमशेदपुर: दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर शक्ति कमांडो की नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की पहल पर महिला पुलिस की विशेष टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी। शक्ति कमांडो आधुनिक हथियारों और इलेक्ट्रिक डंडों से लैस रहेंगी। पूजा के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

शहर के छह प्रमुख रूटों पर रहेंगी तैनात

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो को शहर के छह प्रमुख रूटों पर तैनात किया जाएगा। इनमें सीतारामडेरा-सिदगोड़ा, मानगो-आजादनगर-उलीडीह, टेल्को-बिरसानगर-गोविंदपुर, गोलमुरी-बर्मामाइंस, साकची-बिष्टुपुर और सोनारी-कदमा शामिल हैं।

इन इलाकों में पूजा पंडालों, मेला स्थलों और बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाएं और युवतियां बिना किसी डर के पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

स्कूलों के आसपास भी सक्रिय रहती है टीम

शक्ति कमांडो केवल दुर्गापूजा के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए काम करती हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय संवेदनशील इलाकों में इनकी तैनाती की जाती है, ताकि छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

इस टीम में मनकुमारी उरांव, गुड़िया उरांव, परवीन अख्तर, नूतन मंजू मिंज, सरिता मार्डी, राधा रानी महतो, सुमित्रा कुंवर गंझू और जमुना कुमारी मुर्मू शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छेड़खानी या हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *