फॉण्ट कनवर्टर NEW

युवाओं में सेवा भावना जगाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 17 सितंबर से शुरू होगा यह खास अभियान

बिहार में युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा, जिसके तहत 25 जनहित की गतिविधियां होंगी।
सेवा संकल्प अभियान बिहार
सेवा संकल्प अभियान बिहार

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की सोच विकसित करने के उद्देश्य से बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 25 प्रकार की प्रमुख सेवा गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस मेगा अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

व्यापक जनभागीदारी और जनहित के कार्य

बैठक के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि इन सेवा कार्यों को सामाजिक सहभागिता से जोड़कर इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी वाला बनाया जाए। युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को समाजहित के कार्यों में लगाकर विभिन्न वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। यह पूरा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के जरिए आगे बढ़ाने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां

इस एक महीने तक चलने वाले अभियान के दौरान कई जनोपयोगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • वंचित बच्चों को पठन-पाठन की शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना

  • युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करना

  • वरिष्ठ नागरिकों के बीच डिजिटल जागरूकता बढ़ाना

  • नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाना

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना

सरकार ने युवाओं, स्वयंसेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही, मंत्री ने सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से अभियान का प्रचार-प्रसार करने तथा सभी गतिविधियों को ‘मेरा भारत’ पोर्टल पर अपलोड कर उनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने का भी निर्देश दिया है। इस बैठक में युवा आयोग, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड और एनएसएस के साथ-साथ विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram