फॉण्ट कनवर्टर NEW

आज विधानसभा घेराव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार और वाटर कैनन तैयार

रांची। छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को राजधानी में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को राजधानी में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन की ओर से कंटीले तार, बैरिकेडिंग और वाटर कैनन तैयार रखे गये हैं।

छात्र संगठनों के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विधानसभा के आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की गयी है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाटर कैनन भी तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति में संयम के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं, छात्रों के जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है।

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। विधानसभा घेराव को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram