फॉण्ट कनवर्टर NEW

दूसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़, DC ने रूटलाइन और कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह नंदन पहाड़ से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Deoghar : देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह नंदन पहाड़ से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सेवा और मदद के लिए धैर्य के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

उपायुक्त ने सूचना-सहायता केंद्र, स्वास्थ्य कैंप, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र और विद्युत केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कैंपों में जरूरी जीवन रक्षक दवाइयां और एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्धारित पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने और सड़कों पर अवैध पार्किंग रोकने को कहा, ताकि जाम की स्थिति न बने। रूटलाइन के सभी होल्डिंग पॉइंट्स पर पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा सुविधाएं चालू रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यू कॉम्प्लेक्स को भी दुरुस्त रखने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

read more ;  JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 500 पुलिसकर्मी तैनात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram