Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और कई विधायक भी शामिल हैं।
पुलिस सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीन बसों में भरकर अपने साथ ले गई। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है।
वहीं, JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज 10 अगस्त को पूर्व घोषित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने का फैसला किया है। आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च करने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। विधानसभा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।




