फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेलाई में खड़ी 407 से भिड़ी स्कूटी, पलभर में उजड़ गया वृद्ध का परिवार

Rajnagar news: सरायकेला-खरसावां जिले के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पश्चिमी सिंहभूम निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह दुर्घटना राजनगर थाना क्षेत्र के तेलाई गांव के पास हुई, जहां स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े एक मालवाहक

अपनी भाषा में पढ़ें

Rajnagar news: सरायकेला-खरसावां जिले के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पश्चिमी सिंहभूम निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह दुर्घटना राजनगर थाना क्षेत्र के तेलाई गांव के पास हुई, जहां स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े एक मालवाहक वाहन से टकरा गया।

मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित पड़ासा गांव निवासी लक्ष्मण चाम्पिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण चाम्पिया अपनी माएस्ट्रो स्कूटी (जेएच05एएस-1471) से किसी कार्य से जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेलाई के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी 407 वाहन के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। लक्ष्मण चाम्पिया की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram