Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रात में खाना खाने निकले चालक को कुचला, सुबह सड़क किनारे मिला शव
Jharkhand

रात में खाना खाने निकले चालक को कुचला, सुबह सड़क किनारे मिला शव

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा गांव स्थित चांदनी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षीय विनेश यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ घाटशिला में रह रहे थे। बताया गया कि वह ट्रक लेकर टाटा क्षेत्र में माल पहुंचाने के बाद घाटशिला लौट रहे थे। सोमवार रात वह गुरमा स्थित चांदनी चौक के पास हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर भोजन करने के लिए सड़क पार कर एक लाइन होटल की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद विनेश यादव सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। उनके साथियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर घायल चालक पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता के आरोपों से मचा हड़कंप

June 23, 2026

जमशेदपुर में कॉपर चोरी गैंग का पर्दाफाश, आरोपी के कबूलनामे से मिला बड़ा सुराग

June 23, 2026

नीलांचल डकैती कांड का फरार आरोपी दबोचा गया, वारंट के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता के आरोपों से मचा हड़कंप

June 23, 2026

जमशेदपुर में कॉपर चोरी गैंग का पर्दाफाश, आरोपी के कबूलनामे से मिला बड़ा सुराग

June 23, 2026

नीलांचल डकैती कांड का फरार आरोपी दबोचा गया, वारंट के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026

सातनाला रोड पर तेज रफ्तार कार का तांडव, दो बाइकों को रौंदकर फरार

June 23, 2026

तेलाई में खड़ी 407 से भिड़ी स्कूटी, पलभर में उजड़ गया वृद्ध का परिवार

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.