फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में 10वीं और 12वीं की प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

झारखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर तक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 दिसंबर तक चलेगी।

10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर तक

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा सामाजिक विज्ञान से शुरू होगी। इसके बाद अंग्रेजी, गृह विज्ञान एवं व्यावसायिक विषय, हिंदी, गणित, विज्ञान और संस्कृत एवं उर्दू की परीक्षाएं होंगी।

तारीख

विषय

1 दिसंबर

सामाजिक विज्ञान

2 दिसंबर

अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य

3 दिसंबर

गृह विज्ञान एवं व्यावसायिक विषय

4 दिसंबर

हिंदी ए एवं हिंदी बी

5 दिसंबर

गणित बेसिक एवं गणित स्टैंडर्ड

7 दिसंबर

विज्ञान

8 दिसंबर

संस्कृत एवं उर्दू

12वीं की परीक्षा 10 दिसंबर को होगी समाप्त

कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के अलग-अलग विषय शामिल किए गए हैं। परीक्षा की शुरुआत भौतिकी, भूगोल एवं बिजनेस स्टडीज से होगी। अंतिम दिन अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

तारीख

विषय

1 दिसंबर

भौतिकी, भूगोल एवं बिजनेस स्टडीज

2 दिसंबर

हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर

3 दिसंबर

जीव विज्ञान, उद्यमिता एवं कंप्यूटर साइंस

4 दिसंबर

अंग्रेजी कोर एवं अंग्रेजी इलेक्टिव

5 दिसंबर

गणित, राजनीति विज्ञान एवं एप्लाइड मैथ्स

6 दिसंबर

शारीरिक शिक्षा

7 दिसंबर

रसायन विज्ञान, इतिहास एवं एकाउंटेंसी

8 दिसंबर

संस्कृत एवं उर्दू

10 दिसंबर

अर्थशास्त्र

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

प्री-टेस्ट-1 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी अपने विषयों के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं। परीक्षा की तारीखों और अन्य निर्देशों से जुड़ी जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram