फॉण्ट कनवर्टर NEW

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में IED विस्फोट से जवान घायल

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक गंभीर घटना घटी, जब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का विस्फोट किया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक गंभीर घटना घटी, जब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का विस्फोट किया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद रांची स्थित अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का एक दल जंगल में गश्त कर रहा था। अचानक जमीन में दबाए गए IED में विस्फोट हो गया। विस्फोट में झारखंड जगुआर के जवान घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने कहा कि घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए रांची भेजा जा रहा है और इलाके में अतिरिक्त बल भेजकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है। साथ ही, नक्सलियों द्वारा की गई इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन की गति और बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram