फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अवैध संबंध के चक्कर में काट दिया गर्दन, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Jharkhand News: चाईबासा जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के जलधर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चक्र सिंह पूर्ति नामक व्यक्ति ने अवैध संबंध के विवाद के कारण अपने ही गांव के जेनाराम पूर्ति (30 वर्ष) की गर्दन काटकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jharkhand News: चाईबासा जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के जलधर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चक्र सिंह पूर्ति नामक व्यक्ति ने अवैध संबंध के विवाद के कारण अपने ही गांव के जेनाराम पूर्ति (30 वर्ष) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। यह घटना बीते रात करीब ढाई बजे की है।

आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद अहले सुबह करीब 4 बजे मंझारी थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारण अवैध संबंध को लेकर आपसी विवाद था, जिसके चलते आरोपी ने यह कृत्य किया।

मंझारी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना इलाके में एक गंभीर अपराध के रूप में सामने आई है, और आगे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram