फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव पर टूटा दुखों का पहाड़! मां का निधन

Ranchi News: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया और कहा कि उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गई हैं।

संजय प्रसाद यादव ने अपनी पोस्ट में मां के प्रति गहरा प्रेम व्यक्त करते हुए लिखा कि, भले ही मां का साया उनके सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की कामना भी की।

आज शाम पैतृक आवास, कल सुल्तानगंज घाट पर अंतिम विदाई

मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचेगा, जहां परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

दिवंगत मां का अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा। मंत्री के परिवार ने इस दुख की घड़ी में सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की मार्मिक अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram