फॉण्ट कनवर्टर NEW

फोर्ब्स अंडर-30 में रांची की साक्षी जैन का नाम, बढ़ाया देश का मान

Ranchi News: रांची की बेटी साक्षी जैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्हें दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स अंडर-30 एशिया 2025 सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें सोशल मीडिया, मार्केटिंग एंड एडवर्टाइजिंग कैटेगरी में मिली

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची की बेटी साक्षी जैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्हें दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स अंडर-30 एशिया 2025 सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें सोशल मीडिया, मार्केटिंग एंड एडवर्टाइजिंग कैटेगरी में मिली है। साक्षी न सिर्फ एक सफल कंटेंट क्रिएटर हैं, बल्कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन

अपर बाजार निवासी साक्षी ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर 6.90 लाख और लिंकडिन पर 1.50 लाख फॉलोवर्स और सस्क्राइबर्स हैं। साक्षी ने 2020 में सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से बीकॉम किया। अब फोर्ब्स अंडर-30 में आने के बाद साक्षी को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। साक्षी इससे खुश हैं।

साक्षी ने बताया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वह फाइनेंशियल लिट्रेसी पर काम करती हैं। बकौल साक्षी शुरू से फोर्ब्स देखती थी। मेरी तमन्ना थी कि मेरा भी नाम इसमें शामिल हो। इसी विजन के साथ अक्टूबर 2023 से सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फाइनेंशिलय लिट्रेसी पर काम शुरू किया। कंटेंट क्रिएशन यात्रा शुरू की और निवेश, कराधान, धन प्रबंधन और व्यक्तिगत वित्त जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया। साक्षी के पिता पंकज जैन और मां अंचला जैन हैं। साक्षी की एक छोटी बहन है। साक्षी की इस अचीवमेंट से उनके माता-पिता के साथ परिवार के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। लोग साक्षी को इस सफलता के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram