फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में शर्मनाक वारदात, होटल बुलाकर दो नाबालिगों से सामूहिक दु’ष्क;र्म

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर की शाम दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना सना कॉम्पलेक्स स्थित कैलाश होटल में हुई, जहां चार युवकों ने नाबालिगों को झांसे में लेकर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर की शाम दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना सना कॉम्पलेक्स स्थित कैलाश होटल में हुई, जहां चार युवकों ने नाबालिगों को झांसे में लेकर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियां पास के इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिन्हें एक परिचित युवक ने होटल आने के लिए बहकाया था।

सना कॉम्पलेक्स स्थित कैलाश होटल।

घटना की जानकारी मिलते ही साकची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में बिहार ग्रिन (सोनारी) निवासी कैलाश मिश्रा, चतरा के ईटखोरी निवासी करण कुमार राणा, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी सीपी क्लब क्षेत्र के तरुण शर्मा उर्फ गोलू शामिल हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया और उनके बयान अदालत में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में पाया गया कि आरोपी होटल में पहले से मौजूद थे और नाबालिगों के आते ही उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पुलिस अब होटल संचालक और अन्य संबंधित लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

लोगों में आक्रोश, पुलिस ने दिलाया न्याय का भरोसा

इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। समुदाय के लोगों ने प्रशासन से सभी आरोपियों को सख्ततम सजा देने की मांग की है। साकची थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram