Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

साकची होटल में कोरल तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग ने चार दबोचे

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शनिवार सुबह वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करके कोरल तस्करी के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। विभाग को डीएफओ सबा आलम अंसारी को मिली गुप्त सूचना की पुष्टि तब हुई जब टीम ने साकची स्थित होटल विराट पर अचानक छापेमारी की। होटल के कमरे की तलाशी के दौरान समुद्री कोरल बरामद हुआ और वहीं चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

होटल के कमरे से मिला कोरल, चारों तस्कर धराए

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला है, जबकि बाकी तीन रांची के बताए जा रहे हैं। हरी चरण गोप और प्रमोद कैबर्ता दो पहचाने गए नाम हैं, जबकि अन्य दो की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है। छापेमारी के दौरान होटल का कमरा तस्करी के अड्डे जैसा नजर आ रहा था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह काम पिछले कई दिनों से चल रहा था।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पूछताछ में बड़ा नेटवर्क उजागर होने की संभावना

गिरफ्तार आरोपियों को वन विभाग कार्यालय ले जाकर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कोरल की अवैध खरीद–फरोख्त किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि कोरल की आपूर्ति कहां से आती थी और आगे किसे बेचा जाता था—इन दोनों पहलुओं पर तेजी से जांच की जा रही है।

साकची जैसे व्यस्त इलाके में तस्करी, बढ़ता दुस्साहस

साकची जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में होटल को तस्करी का अड्डा बनाना वन्यजीव अपराधियों की बढ़ती हिम्मत को दिखाता है। समुद्री कोरल का अवैध व्यापार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समुद्री पारिस्थितिकी के लिए बड़ा खतरा भी है। जमशेदपुर में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए विभाग इस केस को बेहद गंभीरता से ले रहा है। वन विभाग ने साफ किया है कि इस नेटवर्क के सभी सिरों तक पहुंचने के लिए आगे और भी कार्रवाइयाँ होंगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *