फॉण्ट कनवर्टर NEW

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब है। उनका रांची के हिलव्यू हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कुछ परेशानी पाई गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इलाज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब है। उनका रांची के हिलव्यू हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कुछ परेशानी पाई गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इलाज कर रही है।

रूपी सोरेन की तबीयत की जानकारी लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को हिलव्यू हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएम ने चिकित्सकों से उनकी लगातार निगरानी और उपचार को लेकर भी जानकारी ली।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

रूपी सोरेन की स्थिति पर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी निगरानी के लिए जीवन रक्षक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं।

मां की तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कई कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

कैबिनेट बैठक भी स्थगित

रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण बुधवार शाम होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। बैठक की अगली तारीख की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

फिलहाल हिलव्यू हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram