फॉण्ट कनवर्टर NEW

बर्तन के गोदाम में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने 1.5 किलो के साथ आरोपी को दबोचा

करायपरसुराय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 1.5 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडेय उर्फ गोकरण पांडेय (55) के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नालंदा: करायपरसुराय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 1.5 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडेय उर्फ गोकरण पांडेय (55) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 अक्टूबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दयानंद पांडेय अपने बर्तन के गोदाम में गांजा छिपाकर रखता है और गुप्त रूप से इसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने गोदाम में छापेमारी की।

गोदाम से 1.5 किलो गांजा बरामद

छापेमारी के दौरान प्लास्टिक में बंधी 17 पुड़िया और स्टील के केन में रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। जांच के बाद कुल 1.5 किलो गांजा बरामद होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव, सिपाही राजा कुमार, नीरज साहनी, महिला सिपाही विनिता कुमारी और पूजा कुमारी शामिल थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram