फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेलते-खेलते गले में फंसी रस्सी, मासूम की चली गई जान

Saraikela : धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार पर शनिवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर के पीछे खेल रहे एक मासूम बच्चे की प्लास्टिक की रस्सी गले में फंसने से मौत हो गई। हादसे में तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela : धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार पर शनिवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर के पीछे खेल रहे एक मासूम बच्चे की प्लास्टिक की रस्सी गले में फंसने से मौत हो गई। हादसे में तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू की जान चली गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान खेलते हुए उसने प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली। बताया जा रहा है कि रस्सी का दूसरा हिस्सा घर के पीछे झाड़ी में फंस गया। इसके कारण बच्चे का गला रस्सी में फंस गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के कुछ देर बाद परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे रस्सी से मुक्त कराया और इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मासूम को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram