फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोहिणी आचार्य गईं सिंगापुर, चाचा नीतीश के बारे क्या बोलीं… देखें

Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से मिली हार के बाद आज सिंगापुर रवाना हो गई। पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल के नाम पर बिहार को कुछ नहीं मिला। मंत्रिमंडल में कोई

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से मिली हार के बाद आज सिंगापुर रवाना हो गई। पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल के नाम पर बिहार को कुछ नहीं मिला। मंत्रिमंडल में कोई भी बड़ा विभाग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ गई ना। यही बात विपक्ष के लोग बोलते थे।

इसे भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू CM, पवन कल्याण डिप्टी CM बनें, ली शपथ

जनता से इन लोगों ने कितने वादे किये थे। फिर से झुनझुना थमा दिया गया। यह बात बिहार की जनता भी बोल रही है। आकर झांसा देकर गये थे, फिर से सारे वादे हवा-हवाई हो गये। उनके सभी वादे झूठे थे। वहीं, सिंगापुर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हूं। 15 दिन में लौटकर वापस आऊंगी। सारण की जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

इसे भी पढ़ें : सारण से लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भरा नामांकन, पूरा परिवार रहा मौजूद

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के CM नीतीश कुमार के नहीं जाने पर पूछे जाने पर रोहिनी आचार्य ने कहा कि उनकी तबीयत खराब होगी। इसलिए नहीं गये होंगे, उनको आराम करने दीजिये। CM नीतीश कुमार को फिर अपने साथ लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्यों लेकर आयेंगे। वह बड़े हैं। उनसे आशीर्वाद हमलोग मांग रहे हैं। अब चाचा जी कब आएंगे? आप उनसे ही पूछिए। हमलोग तो उनके बाल बच्चे हैं। उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram