फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में डकैती की योजना नाकाम, दो शातिर गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने टू टैंक गार्डेन क्षेत्र से डकैती की साजिश रच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने टू टैंक गार्डेन क्षेत्र से डकैती की साजिश रच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में पटना खटाल निवासी 20 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ बिक्की और दुर्गा स्थान निवासी 18 वर्षीय कुनाल कुमार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और 315 बोर की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं।

छापेमारी के दौरान कुछ अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उनका पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि इस कार्रवाई से बोकारो में एक बड़ी आपराधिक घटना को रोकने में सफलता मिली है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दें, ताकि अपराध पर काबू पाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram