Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

चैनपुर चौक पर सड़क सुरक्षा अभियान ₹39,000 का जुर्माना वसूला गया, चालकों को किया जागरूक

चैनपुर(गुमला): उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देश पर गुरुवार को चैनपुर चौक पर एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया गया। साप्ताहिक बाजार के दिन दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में और सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष के सहयोग से यह अभियान चला।अभियान के दौरान, 25 से 30 मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखने के बारे में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर ही चालकों की काउंसलिंग भी की, जिसमें उन्हें बताया गया कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न केवल उनकी अपनी जान बचाता है, बल्कि सड़क पर दूसरों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।जांच के दौरान, जिन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उनके खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल ₹39,000 का जुर्माना वसूला गया।यह उल्लेखनीय है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर ₹1000, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ₹5000, बीमा रहित वाहन पर ₹2000, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ₹1000 और बिना वैध स्वामित्व दस्तावेज के वाहन चलाने पर ₹5000 तक का जुर्माना निर्धारित है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना था।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, मंटू रवानी, प्रिंस कुमार, एएसआई निर्मल राय और चैनपुर पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *