फॉण्ट कनवर्टर NEW

रक्षाबंधन की रात सड़क हादसा, युवक की मौत से मचा कोहराम

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात हुए सड़क हादसे ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। डोंमगोडा के समीप शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में खरसावां के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात हुए सड़क हादसे ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। डोंमगोडा के समीप शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में खरसावां के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार यशवंत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि तेलाईडीह निवासी भाजपा नेता गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान रक्षाबंधन के अवसर पर अपने साथी यशवंत प्रधान के साथ चक्रधरपुर क्षेत्र गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कन्हाई प्रधान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

जमशेदपुर में इलाज के दौरान कन्हाई प्रधान ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथी यशवंत प्रधान का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर तेलाईडीह पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कन्हाई प्रधान की मौत की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कराइकेला पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram