फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर स्टेशन पर चोरी का खुलासा, युवक से सोने की चेन बरामद

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्टील एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्टील एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई चेन भी बरामद कर ली है।शनिवार को आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने बताया कि 24 अगस्त 2026 को गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा स्टील एक्सप्रेस में सवार हो रही थीं। इसी दौरान उनके लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई। मामले को लेकर उन्होंने 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर आरपीएफ टाटा तथा जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान टाटानगर स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को टाटानगर स्टेशन परिसर से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान भगवान चौधरी, करीब 24 वर्ष, निवासी कोटशीला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद सोने की चेन का वजन 4.830 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपये है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है।

पूरी कार्रवाई आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram