फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में राजद का सद्भावना शिविर, मुहर्रम जुलूस में लोगों की सेवा कर जीता दिल

Koderma news: झंडा चौक के समीप राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार की ओर से मुहर्रम जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और आम लोगों के लिए एक भव्य ‘सद्भावना शिविर’ का आयोजन किया गया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आह्वान पर आयोजित इस शिविर का मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: झंडा चौक के समीप राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार की ओर से मुहर्रम जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और आम लोगों के लिए एक भव्य ‘सद्भावना शिविर’ का आयोजन किया गया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आह्वान पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना और सामाजिक सौहार्द स्थापित करना था।

​राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के माध्यम से मुहर्रम की झांकी और जुलूस में शामिल हज़ारों लोगों के बीच शीतल जल और लीची जूस का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राजद कार्यकर्ताओं द्वारा की गई इस व्यवस्था की स्थानीय लोगों और जुलूस में शामिल लोगों ने काफी सराहना की।

​इस अवसर पर राजद नेताओं ने कर्बला के शहीदों को नमन करते हुए कहा की पैगम्बर हज़रत हुसैन और उनके 72 जांबाज योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। कर्बला के मैदान में इबादत, सत्य और त्याग की जो ऐतिहासिक गाथा लिखी गई, वह हम सभी को हर दौर में अन्याय और अधर्म के विरुद्ध मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देती है।”​नेताओं ने आगे जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की राजनीति में विश्वास रखता है।

समाज की एकता और अखंडता को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। राजद सद्भावना के विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए सर्वधर्म समाज के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।इस सद्भावना शिविर को सफल बनाने में राजद नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी, पवन भगत, किशोरी यादव, कुलदीप यादव, कृष्णा चौधरी, रवि पासवान, गीता देवी,सुनीता देवी, सोनी देवी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram