फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Lohardaga news: सामूहिक दुष्कर्म मामला में बरही से गिरफ्तार दोनों आरोपी को मेडिकल जांचोपरांत न्यायालय में पुलिस किया प्रस्तुत विदित हो कि उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी एक युवती को अकेला देख कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: सामूहिक दुष्कर्म मामला में बरही से गिरफ्तार दोनों आरोपी को मेडिकल जांचोपरांत न्यायालय में पुलिस किया प्रस्तुत विदित हो कि उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी एक युवती को अकेला देख कर सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के समक्ष दोनों आरोपी अपने जुर्म को स्वीकार किया। घटना के पश्चात पीड़िता व परिजनों ने शिकायत कर पुलिस प्रशासन से न्याय का गुहार लगया।

जिसके आलोक में दुष्कर्म मामला में दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के शिकायत पर सेन्हा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज कर भारतीय न्याय सहिता के तहत पुलिस कारवाई किया गया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी दुष्कर्म घटना को अंजाम देने के पूर्व छेड़ छाड़ कर युवती का अकेला होने का फायदा उठाया।

थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि दुष्कर्म मामला को गम्भीरता से लेते हुए दोनों आरोपी बरही निवासी बिशु लोहरा के पुत्र अनिल लोहरा तथा देवेन्द्र लोहरा के पुत्र अशोक लोहरा घटना को अंजाम देने में संलिप्त था। जिसे विधि संगत कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेजा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram