फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में SIR को लेकर समीक्षा बैठक, DC ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहर्ता कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO और Additional AERO मौजूद रहे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहर्ता कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO और Additional AERO मौजूद रहे।

बैठक में दावा-आपत्तियों की सुनवाई, नोटिस वितरण, BLO द्वारा Form-6 और Form-8 के संग्रहण, घर-घर जाकर मतदाता विवरण की जांच और “Family Together” स्टिकर लगाने जैसे कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दावा-आपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई और नोटिस वितरण तय समय सीमा में पूरा करें। लंबित आवेदनों का सत्यापन कर जल्द निष्पादन करने को भी कहा गया।

4 सितंबर तक चलेगा घर-घर अभियान

बैठक में 25 अगस्त से 4 सितंबर तक चल रहे BLO के घर-घर भ्रमण अभियान की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने BLO को हर घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन करने और “Family Together” स्टिकर लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने ERO और AERO को BLO के काम की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही BLA-2 को दिए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की प्रक्रिया और रिकॉर्ड को भी नियमानुसार पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार गंभीरता से काम करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram