फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में पीडीएस डीलरों की समीक्षा बैठक ई-केवाईसी और वितरण में तेजी लाने का निर्देश

चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पीडीएस दुकानों के संचालन में पारदर्शिता और सुविधा

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पीडीएस दुकानों के संचालन में पारदर्शिता और सुविधा लाना था।बैठक में बीडीओ यादव बैठा ने सभी पीडीएस दुकानदारों से गहनतापूर्वक विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। इसमें राशन कार्ड में लाभार्थियों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीएचएच और एएवाई राशन कार्ड के वितरण प्रतिशत, ग्रीन राशन कार्ड के वितरण प्रतिशत, तथा चीनी, नमक, सोना सोबरन धोती, साड़ी और लुंगी के वितरण की स्थिति शामिल थी।जिन पीडीएस दुकानदारों का वितरण प्रतिशत कम पाया गया, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वे इसमें सुधार करें और वितरण प्रतिशत बढ़ाएं। श्री बैठा ने सभी दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न का उठाव और वितरण करने के साथ-साथ ई-केवाईसी को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर सहायक गोदाम प्रबंधक संदीप टेटे, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष भगत सहित प्रखंड के सभी जन वितरण दुकानदार उपस्थित थे। इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थियों तक राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं समय पर और बिना किसी बाधा के पहुंच सकें, जिससे पीडीएस प्रणाली में अधिक जवाबदेही और दक्षता लाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram