Chatra news : नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त  रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं अन्य प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए इसके प्रति व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्त चतरा के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके उपरांत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  शकील अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश आमजनों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  रेणु रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक  रामजी कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, ईडीएम, एनडीसी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला क्षेत्रीय प्रबंधक (समर कार्यक्रम), यूआईडी पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Share.
Exit mobile version