Chaibasa news: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पूजा कुमारी और सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुलाकात के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। चेंबर पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई।
पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी और थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने भी चेंबर प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर चाईबासा चेंबर के उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान, कार्यकारिणी सदस्य विकास गोयल और वकील खान मौजूद थे।
