फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव और जहांगीर की रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ी

RANCHI. मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम के घर 30 करोड़ कैश मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिमांड अवधि खत्म होने पर सोमवार को ईडी कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिनों की और रिमांड

अपनी भाषा में पढ़ें

RANCHI. मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम के घर 30 करोड़ कैश मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  रिमांड अवधि खत्म होने पर सोमवार को ईडी कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिनों की और रिमांड मांगी लेकिन ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन ने पांच दिनों के रिमांड की मंजूरी दी। यह जानकारी ईडी के अधिवक्ता ने दी।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सात मई को ईडी दोनों आरोपितों को छह दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने छह मई की सुबह मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने 35.23 करोड़ नकदी बरामद किये थे। रुपये जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से बरामद हुए थे। ईडी ने यह छापेमारी ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram